Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : माकड़ी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 104 पशुओं का किया गया टीकाकरण

साथ ही, ऑनलाइन एंट्री का काम भी जारी है।

CG News : माकड़ी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 104 पशुओं का किया गया टीकाकरण
X
CG News : रोशन सेन, माकड़ी। 17 अक्टूबर 2024 को विकासखंड माकड़ी के क्षमतापुर (छिनारी) में एक महत्वपूर्ण पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भेड़ और बकरी वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया, जिसमें कुल 104 पशुओं (42 भेड़ और 62 बकरियां) का PPR (पशु प्लेग रोग) का टीकाकरण किया गया।


CG News : शिविर के दौरान 15 पशुपालकों का पशु पंजीयन भी किया गया। इसके साथ ही, तीन गोवंश के नाटो बढ़िया कारणों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों को केसीसी (कृषि ऋण योजना) और चिराग परियोजना संबंधी विशेष जानकारी भी प्रदान की गई।


CG News : इस शिविर में कई प्रमुख उपस्थित रहे, जिनमें डॉक्टर शिशिरकांत पांडे (उपसंचालक, जिला कोंडागांव), डॉक्टर एस मरकाम, डॉक्टर एस एस नाग (MVU), मुकेश बघेल (AVFO, MVU), सदानंद साहना (AVFO, OLD), दीनदयाल पात्र (AVFO, OLD) और ग्रामवासी शामिल थे।


CG News : डॉ. एस मरकाम ने बताया कि अभी तक पांच पंचायतों में टीकाकरण कार्य संपन्न हो चुका है और जहां-जहां बकरियां हैं, वहां टीकाकरण चल रहा है। साथ ही, ऑनलाइन एंट्री का काम भी जारी है। इस शिविर का आयोजन पशुपालन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जिससे स्थानीय पशुपालकों को स्वास्थ्य सेवाएं और जानकारी मिल रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire