Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : शल्य चिकित्सा से पशु चिकित्सकों ने बचाई गाय और बछड़ी की जान
डॉक्टरों की टीम ने कई बार प्रयास किया ताकि गर्भाशय मरोड़ को ठीक कर बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

CG News : रोशन सेन, माकड़ी। कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बीजापुर में 14 अक्टूबर को पशुपालक राजेश कुमार भारद्वाज की गाय गंभीर स्थिति में थी। पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की गाय का बच्चा गर्भाशय मरोड़ के कारण गर्भाशय में फंस गया था, जिससे गाय और बछड़ी दोनों की जान खतरे में थी। पशुपालक ने तुरंत इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी, जिस पर कोंडागांव के अनुभवी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस मरकाम और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उपचार शुरू किया।
CG News : डॉक्टरों की टीम ने कई बार प्रयास किया ताकि गर्भाशय मरोड़ को ठीक कर बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। प्रारंभिक प्रयासों में सफलता नहीं मिलने के बाद विशेषज्ञों ने शल्य चिकित्सा का निर्णय लिया। टीम ने सर्जरी की, जिससे न सिर्फ बछड़ी को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया बल्कि गाय की भी जान बचाई जा सकी। इस जटिल सर्जरी ने कोंडागांव जिले के पशु चिकित्सा सेवा की तत्परता और कौशल को एक बार फिर साबित किया। यह घटना पशुपालकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास को भी मजबूत करती है। गाय और बछड़ी दोनों आज स्वस्थ हैं और पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


