Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 1 मार्च से पहले होंगे, बोर्ड परीक्षा पर नहीं पड़ेगा असर

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

CG News : प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 1 मार्च से पहले होंगे, बोर्ड परीक्षा पर नहीं पड़ेगा असर
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जानकारी दी कि 1 मार्च से पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन चुनावों की वजह से बोर्ड परीक्षा प्रभावित नहीं होगी और इस दौरान प्री बोर्ड परीक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

CG News : जिलों के कलेक्टर और एसपी ने अपनी तैयारियों की रिपोर्ट पेश की है। आगामी चुनावों को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने का भरोसा देते हुए निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि चुनावों के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के आयोजन को लेकर बैठक में चर्चा हुई थी। अजय सिंह ने यह भी बताया कि चुनाव कितने चरणों में होंगे, इस पर अभी मंथन चल रहा है।

CG News : कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में और पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो सकते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी तक प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और महज एक महीने के भीतर ये चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

CG News : बैठक में प्रदेश के सीएस, डीजीपी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चुनावी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया। कलेक्टर और एसपी की रिपोर्ट के आधार पर यह सुनिश्चित किया गया है कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire