Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नामांकन वापसी को लेकर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा, झड़प में बदला माहौल...

प्रशासन ने इस झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

CG News : नामांकन वापसी को लेकर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा, झड़प में बदला माहौल...
X

CG News : रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर भारी हंगामा और झड़प देखने को मिली। कांग्रेस के एक और प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लेने की खबर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

CG News : बता दें कि कांग्रेस के दो प्रत्याशी पहले ही अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशियों को वाकओवर दे चुके थे। अब, तीसरे प्रत्याशी शरद महापात्रे, जो कि वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस के उम्मीदवार थे, उन्होंने भी अपना नामांकन वापस लेने का मन बना लिया था। जब यह खबर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला और प्रदेश महामंत्री राकेश पांडेय तक पहुंची, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि नारेबाजी, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

CG News : निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में भी घुस गए कांग्रेस नेता-
हंगामे के दौरान कांग्रेस के कई नेता सीधे रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रत्याशी को जबरन नामांकन वापस लेने का दबाव डालने का आरोप लगाया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ते रहे।

CG News : एसडीएम ने कहा मामले की होगी जांच-
रायगढ़ एसडीएम प्रवीण तिवारी ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और यदि जरूरत पड़ी तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इस झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire