Create your Account
CG News : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनूठी पहल, 25 फरवरी को जेलों में कैदी करेंगे गंगाजल से स्नान...
- Rohit banchhor
- 22 Feb, 2025
कैदियों को गंगाजल से स्नान कराने के साथ-साथ उन्हें आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा भी दी जाएगी।
CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों को अब गंगाजल से स्नान करने का अवसर मिलेगा। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा की पहल पर 25 फरवरी को प्रदेश की सभी जेलों में कैदी गंगाजल से सामूहिक स्नान करेंगे। यह अनूठी पहल कैदियों के आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान के लिए की गई है।
CG News : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के पावन अवसर पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, कैदियों की भी इच्छा होती है कि वे गंगा स्नान का पुण्य लाभ लें। उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाने का अधिकार है।
CG News : इस पहल के तहत प्रदेश की 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 उप जेलों में कैदियों को गंगाजल से स्नान करवाया जाएगा। इसके लिए सभी जेल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस आयोजन को लेकर जेल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कैदियों को गंगाजल से स्नान कराने के साथ-साथ उन्हें आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा भी दी जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 2. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 3. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
- 4. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

