Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुशासन तिहार में अनोखी मांग: युवक ने कहा- विधवा, तलाकशुदा या अनाथ कन्या ही दिला दो...

चंदन जैसे आवेदकों को भी विभाग ने धैर्य रखने और सही समय का इंतजार करने की सलाह दी है।

CG News : सुशासन तिहार में अनोखी मांग: युवक ने कहा- विधवा, तलाकशुदा या अनाथ कन्या ही दिला दो...
X

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चल रहे सुशासन तिहार ने एक अनोखी मांग को सुर्खियों में ला दिया है। इस बार लोग न केवल शासकीय समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी की जरूरतें भी सरकार के सामने रख रहे हैं। जिले के एक युवक ने तो सरकार से अपने लिए दुल्हन ढूंढने की गुहार लगाई है, वह भी बेहद मार्मिक अंदाज में।

CG News : बता दें कि राजिम नगर पंचायत के ब्रम्हचर्य वार्ड निवासी 36 वर्षीय चंदन साहनी ने सुशासन तिहार में आवेदन देकर जीवनसंगिनी की मांग की है। चंदन ने बताया कि वह अकेले रहते हैं और जीवनसाथी की तलाश में थक चुके हैं। अपने आवेदन में उन्होंने लिखा, मुझे विधवा, तलाकशुदा या अनाथ गरीब कन्या ही दिला दो, मैं बिना किसी शर्त के उसे जीवनसाथी बनाकर खुशहाल जीवन जीना चाहता हूं। इसी तरह की मांग फिंगेश्वर ब्लॉक के चैत्रा पंचायत के एक अन्य युवक ने भी की है।

CG News : महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि जिले में ऐसे 8 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुछ युवकों ने शादी के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की है। विभाग ने सभी आवेदनों का जवाब देते हुए उचित समय पर संबंधित योजनाओं के तहत लाभ देने का आश्वासन दिया है। चंदन जैसे आवेदकों को भी विभाग ने धैर्य रखने और सही समय का इंतजार करने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire