Create your Account
CG News : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा: केंद्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होगा छत्तीसगढ़, किसानों को मिलेगा सीधे विक्रय का अवसर
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में आयोजित किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मखाना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम में किसानों ने मंत्री का स्वागत मखाना से बनी माला से किया और उन्हें अपने उत्पादों के बारे में जानकारी दी।
CG News : शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तक मखाना उत्पादक राज्य के रूप में केवल बिहार को ही जाना जाता था, लेकिन छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए केंद्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किया जाएगा, जिससे राज्य के मखाना उत्पादक किसान अपना उत्पाद सीधे विक्रय कर सकेंगे। इससे किसानों को बेहतर बाजार उपलब्धता और मूल्य सुनिश्चित होगा।
CG News : केंद्रीय मंत्री ने मखाना उत्पादन, इसकी गुणवत्ता और किसानों की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम से छत्तीसगढ़ के किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच बनाने का अवसर मिलेगा और मखाना उद्योग को राज्य में और अधिक विकसित करने में मदद मिलेगी।
CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह ऐतिहासिक घोषणा राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था और ग्रामीण आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा
- 3. Ramayana : ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक पर फिदा हुए फैंस
- 4. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

