Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा अचानक रद्द, अब रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडर्स से करेंगे मुलाकात

रायपुर। CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा के दूसरे दिन सोमवार को होने वाले नारायणपुर प्रवास अचानक रद्द कर दिया गया है। अब वे सुरक्षा बलों के कमांडर्स से रायपुर में ही मुलाकात करेंगे।

CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा अचानक रद्द, अब रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडर्स से करेंगे मुलाकात
X

रायपुर। CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा के दूसरे दिन सोमवार को होने वाले नारायणपुर प्रवास अचानक रद्द कर दिया गया है। अब वे सुरक्षा बलों के कमांडर्स से रायपुर में ही मुलाकात करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरा अब बदले हुए कार्यक्रम के तहत जारी रहेगा।

CG News: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को गृह मंत्री को नारायणपुर जाना था, जहां उन्हें बीएसएफ के कैंप में जवानों से मुलाकात करनी थी और ग्रामीणों के साथ संवाद करना था। लेकिन अब इस दौरे को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है।

CG News: क्या था प्रस्तावित कार्यक्रम

गृह मंत्री शाह को सुबह 11:00 बजे रायपुर से बीएसएफ हेलिकॉप्टर से नारायणपुर के लिए रवाना होना था। दोपहर 12:15 बजे इरकभट्टी स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचना था, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से नेल्लानार गांव जाकर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करने वाले थे।

CG News: इसके बाद उनका दोपहर 1:45 बजे कैंप लौटकर जवानों के साथ भोजन और फिर 2:20 से 3:20 बजे तक जवानों से संवाद का कार्यक्रम तय था। शाम को रायपुर लौटने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे।


CG News: अब क्या होगा बदलाव

नए कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री अब नारायणपुर की जगह रायपुर में ही रहेंगे और यहीं पर सुरक्षा बलों के वरिष्ठ कमांडर्स के साथ नक्सल विरोधी अभियानों को लेकर रणनीतिक बैठक करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire