Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल युवती को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पासन नाला के समीप एक युवती 95 प्रतिशत जली हुई हालत में मिली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल युवती को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।
घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या का प्रयास या फिर किसी साजिश का हिस्सा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


