Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : विचाराधीन महिला बंदी नवजात बच्चे के साथ अस्पताल से हुई फरार, मामले में आरक्षक निलंबित...

बता दें कि 24 अगस्त को ऑपरेशन द्वारा पूजा गुप्ता की डिलीवरी हुई थी।

CG News : विचाराधीन महिला बंदी नवजात बच्चे के साथ अस्पताल से हुई फरार, मामले में आरक्षक निलंबित...
X
CG News : सरगुजा। जिला सरगुज़ा से एक बड़ी खबर आई है जहां विचाराधीन महिला बंदी पूजा गुप्ता अपने नवजात बच्चे के साथ फरार हो गई है। पूजा गुप्ता, जो कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में रामानुजगंज से अंबिकापुर सेंट्रल जेल आई थी, डिलीवरी के बाद मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में थी।


CG News : बता दें कि 24 अगस्त को ऑपरेशन द्वारा पूजा गुप्ता की डिलीवरी हुई थी। नवजात बच्चा कमजोर था, जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में ही बच्चे का इलाज चल रहा था। स्वस्थ होने पर कल नवजात बच्चे को उसकी माँ को सौंप दिया गया था। देर रात, पूजा गुप्ता ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और इसी दौरान अपने नवजात बच्चे को लेकर फरार हो गई।


CG News : वहीं अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में महिला बंदी अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिख रही है और अज्ञात कार में सवार होकर फरार हुई है। इस घटना के बाद, लापरवाही बरतने के आरोप में महिला आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पूजा गुप्ता की तलाश तेज कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire