Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : हाई प्रेशर से अंडरग्राउंड बोरिंग फटा, मकान मालिक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई और मकान मालिक बाल-बाल बच गया।

CG News : हाई प्रेशर से अंडरग्राउंड बोरिंग फटा, मकान मालिक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो
X

CG News : बिलासपुर। शहर के उसलापुर गोकुलधाम इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान की अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक तेज दबाव के कारण फट गई। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई और मकान मालिक बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, घर के पास स्थित एक खाली प्लॉट में नया बोरहोल खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान अत्यधिक प्रेशर बनने से पास की अंडरग्राउंड बोरिंग क्षतिग्रस्त हो गई और तेज धमाके के साथ फट पड़ी। बोरिंग फटते ही जमीन के नीचे से पानी और मिट्टी तेजी से बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।


पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। फुटेज में बोरिंग फटने के बाद मची हलचल और पानी के तेज बहाव को साफ देखा जा सकता है। हादसे के वक्त मकान मालिक भी मौके पर मौजूद था, लेकिन समय रहते वह सुरक्षित स्थान पर चला गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire