Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तुंगन नाले में अनियंत्रित कार बहा, मासूम लापता, सर्च अभियान जारी...

उनकी कार सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव के पास तुंगन नाले में अनियंत्रित होकर बह गई।

CG News : तुंगन नाले में अनियंत्रित कार बहा, मासूम लापता, सर्च अभियान जारी...
X

CG News : बिलासपुर। जिले में हरेली पर्व के दौरान एक दुखद हादसे ने साहू परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। खम्हरिया गांव का साहू परिवार उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर में दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद लौटते समय उनकी कार सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव के पास तुंगन नाले में अनियंत्रित होकर बह गई।

बता दें कि कार में सवार कुल 9 लोग थे, जिनमें 4 व्यस्क और 5 बच्चे शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन, तीन साल का मासूम बच्चा तेजस नाले के तेज बहाव में बह गया और उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लापता बच्चे की तलाश अब भी जारी है। इस हादसे ने हरेली पर्व की खुशियों को गम में डुबो दिया, और परिवार सदमे में है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire