Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: भांजी की मौत पर शोक में शामिल होने आया मामा तालाब में डूबा, 4 दिन पहले भांजी की कूंए में डूबने से हुई थी मौत

CG News: भांजी की मौत पर शोक में शामिल होने आया मामा तालाब में डूबा, 4 दिन पहले भांजी की कूंए में डूबने से हुई थी मौत
X

CG News: बालोद: बालोद जिले में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भांजी की असमय मृत्यु के शोक में शामिल होने आए मामा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना गुंडरदेही के खल्लारी गांव में हुई, जहां मामा-भांजी की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा है।

CG News: जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को 12 वर्षीय योगिता साहू अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकालते समय संतुलन खोकर कुएं में गिर गई थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद योगिता का मामा, 30 वर्षीय तोमेश्वर साहू, जो ग्राम कठिया के निवासी थे, 13 दिन के शोक कार्यक्रम में शामिल होने खल्लारी पहुंचा।

CG News: रविवार सुबह तोमेश्वर नहाने के लिए गांव के तालाब में उतरे, लेकिन गहरे पानी में डूबने से उनकी भी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire