Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चलते ट्रक का टायर फटा, भीषण आग में जलकर खाक हुआ वाहन, देखें वीडियो

जिसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

CG News : चलते ट्रक का टायर फटा, भीषण आग में जलकर खाक हुआ वाहन, देखें वीडियो
X

CG News : बिलासपुर। जांजगीर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले ट्रक के टायर में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक आयरन सामग्री लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। टायर फटते ही चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया, लेकिन कुछ ही पलों में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिससे हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन भी रुक गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। देखें वीडियो-


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire