Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शराब पीने से दो युवकों की मौत, परिजनों का हंगामा और चक्काजाम

बेहोशी की स्थिति में उन्हें सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

CG News : शराब पीने से दो युवकों की मौत, परिजनों का हंगामा और चक्काजाम
X

CG News : सक्ती। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में एक दर्दनाक घटना ने इलाके को हिलाकर रख दिया है। सोमवार दोपहर को दो युवक, मनोज कश्यप और सूरज यादव, ने देशी शराब का सेवन किया, जिसके तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की स्थिति में उन्हें सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब के सेवन से यह हादसा हुआ। घटनास्थल से एक खाली देशी शराब की बोतल बरामद हुई है, जो संदेह को और गहरा रही है। आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार सुबह दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया। इससे हसौद-शिवरीनारायण और भटगांव-चांपा-कोरबा मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

जानकारी के अनुसार, मनोज और सूरज स्थानीय निवासी थे और दोनों दोस्तों के बीच शराब पीने की यह आम प्रथा थी। लेकिन इस बार शराब ने उनकी जान ले ली। परिजनों ने बताया कि युवक बेहोश होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाए गए, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सारंगढ़ पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जीरो में मर्ग दर्ज कर केस की जांच बिर्रा थाना पुलिस को सौंप दी गई है। बिर्रा पुलिस और एसडीओपी की टीम ने करही गांव में ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि युवकों ने यह शराब कहां से प्राप्त की थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire