Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो युवकों की मौत, चार घायल...

इनमें से एक ग्रामीण की हालत गंभीर होने के कारण उसे जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो युवकों की मौत, चार घायल...
X

CG News : सुकमा। जिले में एक दुखद हादसे में जंगल में शिकार करने गए ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से एक ग्रामीण की हालत गंभीर होने के कारण उसे जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

CG News : बता दें कि यह घटना सुकमा जिले के एक सुदूर जंगल में हुई, जहां ग्रामीण शिकार के लिए गए थे। अचानक मौसम खराब होने और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire