Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : दिनदहाड़े दो महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग की शिकार, बाइक सवार बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम...

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

CG News : दिनदहाड़े दो महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग की शिकार, बाइक सवार बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम...
X

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई में आज सुबह दो महिलाओं को चेन स्नेचिंग का शिकार बनाया गया। वैशाली नगर और स्मृति नगर थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े महिलाओं के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

CG News : बता दें कि पहली घटना में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एलआईजी इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रूप जैन सुबह 6 बजे मंदिर जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पता पूछा और फिर मौका पाकर महिला के गले से दो तोला वजनी चेन छीन ली। महिला को समझ में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला ने किसी तरह अपनी चेन की लूट की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

CG News : वहीं दूसरी घटना स्मृति नगर क्षेत्र के चंद्र नगर कोहका में हुई। यहां एक महिला सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना पर भी अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

CG News : सीएसपी भिलाई नगर, सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि दोनों घटनाओं में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पुलिस से साझा करें। भिलाई में इस तरह की घटनाओं से इलाके में लोगों में डर का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire