Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कोयला खदान में मिट्टी धंसने से दो ग्रामीणों की गई जान, 5 दिनों से थे लापता...

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाने का काम शुरू किया और बाद में टिफिन व चप्पल की पहचान के आधार पर दोनों की मौत की पुष्टि की।

CG News : कोयला खदान में मिट्टी धंसने से दो ग्रामीणों की गई जान, 5 दिनों से थे लापता...
X

CG News : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत घुटरा में एक अवैध कोयला खदान में मिट्टी धंसने से दो ग्रामीणों की जान चली गई। दोनों 25 मार्च से लापता थे और शनिवार रात उनके शव मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG News : बता दें कि मृतक इंद्रपाल अगरिया 50 वर्ष और राजेश अगरिया 35 वर्ष कोयला निकालने के लिए 25 मार्च को धुनेटी नदी के किनारे गए थे। वहीं, एक अवैध खदान में कोयला निकालते समय ऊपर की मिट्टी का टीला धंसने से दोनों दब गए। घटना के बाद जब ग्रामीणों को इलाके से बदबू आने लगी, तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाने का काम शुरू किया और बाद में टिफिन व चप्पल की पहचान के आधार पर दोनों की मौत की पुष्टि की।

CG News : स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 25 वर्षों से इस नदी के किनारे अवैध कोयला खनन हो रहा है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस क्षेत्र में कई सुरंगें भी बनाई गई हैं। पुलिस ने जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी हटाने का काम तेज़ किया। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire