Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: 50 हजार रिश्वत मांगने वाले दो एसआई सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही

CG News: 50 हजार रिश्वत मांगने वाले दो एसआई सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही
X

CG News: भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्वत मांगने के मामले में रिश्वत मांगने का आडियो वायरल होने के बाद 2 एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने एक महिला को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया और छोड़ने के लिए बेटी से 50 हजार की मांग की थी।

ऑडियो वायरल के बाद कार्रवाई

घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद SSP विजय अग्रवाल ने तुलसीराम साहू और साथ देने वाले खुर्सीपार में पदस्थ देव लाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया है। बेटी का आरोप है कि साइबर क्राइम वालों ने भी उससे 2 लाख मांगे थे।

CG News: पुलिस के मुताबिक, पुरानी भिलाई थाना में दर्ज केस (क्रमांक 288/2026, एनडीपीएस एक्ट) से जुड़े मामले में आरोपी पक्ष से कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुरुआती जांच में वायरल ऑडियो के आधार पर दोनों अधिकारियों की मिलीभगत पाई गई। SI तुलसीराम साहू ने रिश्वत मांगी और खुर्सीपार में पदस्थ SI देव लाल साहू ने भी साथ दिया, जो कि विभागीय नियमों के विपरीत है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire