Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: बस्तर के 2 अफसरों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैंडमिंटन टूर्नामेंट में सेलेक्शन, गोवा में 15 फरवरी से शुरु होगा टूर्नामेंट

बस्तर के 2 अफसरों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैंडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है।

CG News: बस्तर के 2 अफसरों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैंडमिंटन टूर्नामेंट में सेलेक्शन, गोवा में 15 फरवरी से शुरु होगा टूर्नामेंट
X

CG News : जगदलपुर। छ्त्तीसगढ़ के बस्तर के 2 अफसरों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैंडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। ये टूर्नामेंट गोवा में होगा। 15 फरवरी को टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 21 फरवरी को फाइनल होगा। बस्तर के ये दोनों अधिकारी गोवा में स्मैश मारेंगे।

इन दो खिलाड़ियों में केंद्रीय संचार ब्यूरो जगदलपुर में पदस्थ बीएस ध्रुव और NIC कोंडागांव के संयुक्त निदेशक हेमंत भगत का चयन ओपन कैटेगरी में हुआ है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन टूर्नामेंट गोवा में आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न विभागों के चयनित अधिकारी एवं खिलाड़ी भाग लेंगे। अधिकारी ध्रुव और भगत के चयन से न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में खेल जगत के प्रति उत्साह बढ़ा है।

जगदलपुर और कोंडागांव के बैडमिंटन संघ एवं स्थानीय खेल प्रेमियों, सहकर्मियों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire