Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : तालाब में नहाने गई दो नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर...
पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

CG News : कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के खोड़री गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। दो नाबालिग लड़कियां तालाब में नहाने गई थीं, जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से दोनों के शव बरामद किए और उन्हें तुमान अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
CG News : इस घटना से गांव में शोक की लहर छा गई है, जबकि परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों लड़कियां किन परिस्थितियों में पानी में डूबीं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


