Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तेंदुआ और वन भैंसा मारने वाले दो शिकारी गिरफ्तार, तीसरा फरार...

रेंजर ध्रुव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG News : तेंदुआ और वन भैंसा मारने वाले दो शिकारी गिरफ्तार, तीसरा फरार...
X

CG News : महासमुंद। जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में वन्यजीवों के शिकार की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। संरक्षित वन क्षेत्र में दो दिन पहले करंट प्रवाहित तार में फंसकर एक तेंदुआ और वन भैंसा की मौत हो गई थी। इस मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों, मुकेश रावत 33 वर्ष और मनोहर यादव 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

CG News : वन विभाग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन शिकारियों ने पहले एक जंगली सुअर का शिकार किया और उसे पकाकर खा लिया था। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के रेंजर लोकनाथ ध्रुव ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पकाया हुआ सुअर का मांस, बिजली के तार, कांच की शीशी, लोहे की कुल्हाड़ी, लकड़ी की खूंटी, शाही जानवर का पंख और खरगोश व पक्षियों को पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले फंदे बरामद किए गए हैं।

CG News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खल्लारी निवासी मुकेश रावत और ओंकारबंद निवासी मनोहर यादव के रूप में हुई है। तीसरे फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें छापेमारी कर रही हैं। रेंजर ध्रुव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire