Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ट्रेन में सीट को लेकर दो युवती में बॉलीवुड स्टाइल में फाइटिंग, एक का सिर फटा, जानें दूसरी का हाल

यात्रियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन घायल युवती ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

CG News : ट्रेन में सीट को लेकर दो युवती में बॉलीवुड स्टाइल में फाइटिंग, एक का सिर फटा, जानें दूसरी का हाल
X

CG News : बिलासपुर। रायगढ़ से बिलासपुर आ रही लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो युवतियों के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट में एक युवती का सिर फट गया, जिससे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन घायल युवती ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि रविवार दोपहर रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन में सीट को लेकर दो युवतियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवती ने दूसरी पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। जीआरपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसका बयान दर्ज किया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों युवतियों के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire