Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पैसों का डिमांड कर रही दो महिला कर्मचारी सस्पेंड, DEO ने लिया कड़ा एक्शन

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG News : पैसों का डिमांड कर रही दो महिला कर्मचारी सस्पेंड, DEO ने लिया कड़ा एक्शन
X

CG News : कांकेर। जिले के खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में पदस्थ दो महिला लिपिकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। ये दोनों कर्मचारी जागृति साहू और दीपा निषाद पेंशन प्रकरण के लिए पैसों की डिमांड कर रही थीं। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG News : हाल ही में दोनों महिला कर्मचारियों के पैसों के लेन-देन से संबंधित बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे पेंशन मामले में पैसे की मांग कर रही थीं। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शो कॉज नोटिस जारी किया, जिसका कोई जवाब नहीं मिलने पर यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (3) 1 (क) के विपरीत पाया गया।

CG News : इस घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में जागृति साहू का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भानुप्रतापपुर और दीपा निषाद का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी नरहरपुर में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire