Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तंत्र-मंत्र के नाम पर 100 गुना पैसा करने का झांसा, कारोबारी से 3.5 लाख की ठगी, दो शातिर गिरफ्तार

शहर छोड़ने की तैयारी में जुटे दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

CG News : तंत्र-मंत्र के नाम पर 100 गुना पैसा करने का झांसा, कारोबारी से 3.5 लाख की ठगी, दो शातिर गिरफ्तार
X

CG News : रायपुर। राजधानी में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए पैसे सौ गुना करने का लालच देकर जमीन कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए शहर छोड़ने की तैयारी में जुटे दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गुढ़ियारी के साहूपारा निवासी कारोबारी रुस्तम कुर्रे ने पुलिस को बताया कि आरोपी खुद को तांत्रिक बताते हुए विशेष पूजा के जरिए रकम बढ़ाने का दावा कर रहे थे। योजना के तहत आरोपियों ने असली नोट लेकर कारोबारी को नकली ‘चिल्ड्रन बैंक’ नोटों से भरा थैला थमा दिया और मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी व मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने राहुल भारती और उसके साथी, तथाकथित तांत्रिक मयंक दास को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी बड़े ठगी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस तरह की वारदातें पहले भी की जा चुकी हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य पीड़ितों की तलाश भी की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire