Create your Account
CG News : घर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम...
- Rohit banchhor
- 12 Jul, 2024
CG News : बलरामपुर। जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र ग्राम केसारी में एक दुखद खबर सामने आई है।
CG News : बलरामपुर। जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र ग्राम केसारी में एक दुखद खबर सामने आई है। जहां घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए एक गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम अपनी नानी के घर आए थे।
CG News : बता दें कि केसारी गांव में एक व्यक्ति मकान बनाने के लिए जेसीबी के गड्ढा खोदा था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। जहां डूबकर दोनो बच्चों की मौत हो गई है। जब तक कि परिजनों को पता चलता तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा कि दोनों बच्चे मां के साथ अपनी नानी के घर घूमने आए हुए थे।
CG News : दोनों की उम्र 6 साल व 5 साल थी और दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे। बताया जाता है कि नया घर का कॉलम बनाने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। इसमें पानी भरा हुआ था। इसी बीच खेलते-खेलते दोनों गड्ढे तक पहुंच गए और डूब जाने से उनकी मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत से मां सदमे में है।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram Ads: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार एक्शन में, मेटा को समन भेजने की तैयारी
- 2. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 3. Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
- 4. Iran-US ceasefire End: नाटो शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया ऐलान... सीजफायर खत्म, ईरान के जवाबी हमले से पश्चिम एशिया में तनाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

