Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : मोहरा एनीकट में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, शव दूसरे दिन बरामद

सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई।

CG News : मोहरा एनीकट में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, शव दूसरे दिन बरामद
X

CG News : सूरजपुर। जिले के रामनगर में मोहरा एनीकट में रविवार को नहाने गए दो नाबालिग छात्र डूब गए। आदिल अंसारी (12 वर्ष) और अयान सद्दाम (15 वर्ष) दोस्तों के साथ घूमने आए थे और नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई।

शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा और क्षेत्र को सुरक्षित रूप से घेराबंदी कर दिया गया। दूसरे दिन सुबह खोज अभियान दोबारा शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद एसडीआरएफ ने दोनों बच्चों के शव बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। आदिल अंसारी अपने नाना-नानी के घर मनेंद्रगढ़ में रहकर मदरसे में पढ़ाई करता था और शब-ए-बारात पर्व मनाने के लिए अपने माता-पिता के पास शिवनंदनपुर आया हुआ था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire