Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रपटे के तेज बहाव में बहे दो बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल

घायल लेखराज सोनवानी को प्राथमिक उपचार के बाद बोड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

CG News : रपटे के तेज बहाव में बहे दो बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल
X

CG News : कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के रानी दहरा वॉटरफॉल के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रपटे पर पानी के तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बह गए, जिसमें एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नरेंद्र पॉल सिंह छाबड़ा, निवासी मुंगेली, के रूप में हुई है, जबकि घायल लेखराज सोनवानी को इलाज के लिए बोड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि नरेंद्र पॉल सिंह छाबड़ा और लेखराज सोनवानी बाइक से रानी दहरा वॉटरफॉल घूमने जा रहे थे। वॉटरफॉल पहुंचने से पहले रपटे पर पानी का बहाव तेज होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बह गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत बोड़ला पुलिस को दी।

पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और नरेंद्र पॉल सिंह छाबड़ा के शव को बरामद कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मर्च्यूरी भेज दिया गया है। घायल लेखराज सोनवानी को प्राथमिक उपचार के बाद बोड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire