Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : लग्जरी कार से मादक पदार्थ तस्करी करते दो गिरफ्तार, 1 क्विंटल गांजा जब्त...

दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

CG News : लग्जरी कार से मादक पदार्थ तस्करी करते दो गिरफ्तार, 1 क्विंटल गांजा जब्त...
X

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से 1 क्विंटल गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को दबोचा।

CG News : एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तपकरा, घुमरा, बनडेगा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक मारुति स्विफ्ट कार को नाकाबंदी कर रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई, तो ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे 7 पैकेट, पीछे की सीट के नीचे 11 पैकेट, और कार की डिक्की से 28 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

CG News : इन पैकेट्स को भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लपेटकर छुपाया गया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सूरज गौतम और शिवम गुप्ता के रूप में की है, जो उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। बरामद गांजे का कुल वजन करीब 1 क्विंटल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से उनके मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire