Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : दंतेल हाथी ने धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात, मंडी में रखा धान चट कर गया...
ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खरीदी केंद्र से खदेड़ा, लेकिन तब तक वह काफी नुकसान कर चुका था।

CG News : रायगढ़। जिले के रायगढ़ वन मंडल में एक दंतेल हाथी ने देर रात धान खरीदी केंद्र में जमकर उत्पात मचाया। ग्राम बंगुरसिया के धान खरीदी केंद्र में हाथी ने न केवल भारी तबाही मचाई, बल्कि मंडी में रखे धान को भी खा लिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
CG News : बता दें कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे एक दंतेल हाथी ग्राम बंगुरसिया के धान खरीदी केंद्र में घुस आया। पहले तो उसने मंडी में मौजूद सामान को बर्बाद किया, फिर वहां रखे धान को खा लिया। यह देखकर मंडी के कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खरीदी केंद्र से खदेड़ा, लेकिन तब तक वह काफी नुकसान कर चुका था।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


