Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : बिजली तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक, जलकर हुआ खाक

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

CG News : बिजली तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक, जलकर हुआ खाक
X

CG News : कांकेर। जिले के पखांजुर क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। तेंदूपत्ता से भरा एक ट्रक बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक नारायणपुर क्षेत्र का था और उसमें भारी मात्रा में तेंदूपत्ता भरा हुआ था। हादसे के दौरान आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire