Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शादी के लिए बार-बार रिजेक्ट से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी...

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

CG News : शादी के लिए बार-बार रिजेक्ट से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : कोरबा। जिले में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। शादी के लिए बार-बार रिजेक्ट का सामना कर रहे सूरज जांगड़े 30 वर्ष ने सोमवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के बरमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूरज मूल रूप से बिलाईगढ़ का रहने वाला था और कोरबा के शिवाजी नगर में चौकीदारी का काम करता था।

CG News : बता दें कि दोपहर पड़ोसियों ने सूरज को उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया और तत्काल उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सूरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन परिजनों ने बताया कि सूरज शादी के लिए बार-बार रिजेक्ट होने से मानसिक रूप से परेशान था। सूरज के परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ वर्षों से रोजगार की तलाश में बिलाईगढ़ से कोरबा आया था।

CG News : उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन कई बार लड़की देखने जाने के बावजूद बात नहीं बन पाई। हर बार या तो लड़की या उसके परिवार द्वारा मना किए जाने से सूरज तनाव में रहने लगा था। परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि सूरज ने पहले भी एक बार जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire