Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : प्राथमिक शाला कमेला में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन...
CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव अभियान 09 अगस्त से 15 अगस्त तक

CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव अभियान 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा के रूप में मनाया जा रहा हैं। जिसका मकसद हैं सभी भारतीय नागरिकों को अपने घर पर राष्ट्र ध्वज फहराने व जनमानस में राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करना। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत 10 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला कमेला संकुल केंद्र कमेला में बच्चों ने तिरंगा/राष्ट्र ध्वज के साथ शाला बसाहट अंचल में भ्रमण किया।
CG News : रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य चौंक से पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुआ। रैली में बच्चों के द्वारा जय जवान जय किसान, भारत माता की जय, हम सब एक हैं जैसे उत्साहवर्धक नारे लगाए गए और बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत सुंदर भारत जैसे नारे लगा कर जन प्रतिनिधि/गणमान्य नागरिकों/पालकों को स्वच्छता के विषय में जागरूक किया तथा हर घर में ध्वजारोहण, तिरंगे का सम्मान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
CG News : यह कार्यक्रम शाला के प्रधानाध्यापक एवं संकुल समन्वयक गौतम राम पांडे, कुमारी चेतना बघेल, सहायक शिक्षक निहाल मरकाम,सहायक शिक्षक मिलन वैध, रितेश सेठिया,सखाराम नेताम और पालकों व सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


