Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : हॉस्टल के तीसरी मंजिल से गिरा आदिवासी छात्र, इलाज के दौरान मौत

जिला अस्पताल ले जाते समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CG News : हॉस्टल के तीसरी मंजिल से गिरा आदिवासी छात्र, इलाज के दौरान मौत
X

CG News : दंतेवाड़ा। भैरमगढ़ स्थित डीएवी हॉस्टल में एक दर्दनाक घटना सामने आई। नेलसनार गांव के 11वीं कक्षा के छात्र कोमल कड़ियम गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाते समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में न तो सीसीटीवी कैमरा है और न ही पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। हॉस्टल अधीक्षक के अनुसार, कोमल खाना खाने के बाद छत पर गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह तीसरी मंजिल तक कैसे पहुंचा।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि छात्र चारों ओर बनी पैराफीट दीवार के बावजूद तीसरी मंजिल तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच जारी है। परिजन हादसे से सदमे में हैं और छात्र के असामयिक निधन ने पूरे इलाके में शोक और चिंता की लहर फैला दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire