Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आदिवासी छात्र की मौत, कलेक्टर ने अधीक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की...

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अधीक्षक रामबिलास को निलंबित करने की अनुशंसा की है।

CG News : आदिवासी छात्र की मौत, कलेक्टर ने अधीक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की...
X

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक आदिवासी छात्र की मौत ने हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर किया है। मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र पहले से ही बीमार था, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अधीक्षक रामबिलास को निलंबित करने की अनुशंसा की है।

CG News : बता दें कि मृतक छात्र शिवम सिंह 15 वर्ष कक्षा 9वीं का छात्र था और लाटा स्थित एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रहता था। बीते 11 मार्च को होली की छुट्टी के दौरान वह घर गया था। घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी उसे बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

CG News : मृतक के परिजनों ने हॉस्टल और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शिवम के शरीर में खून की कमी थी और उसकी तबीयत पिछले तीन दिनों से खराब थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। परिजनों ने कहा कि यदि समय पर उपचार मिलता, तो शिवम की जान बचाई जा सकती थी।

CG News : कलेक्टर ने की कार्रवाई- घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अधीक्षक रामबिलास को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने की अनुशंसा की है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire