Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : पोर्ते महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम...
जनजाति स्वतंत्रता आंदोलनकारी महापुरुषों की जीवन गाथा का व्याख्यान करते हुए उनके योगदान को उद्धृत कर नमन किया गया।

CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। डॉ भंवर सिंह पोर्ते स्नातकोत्तर महाविद्यालय घरघोड़ा में जनजाति गौरव दिवस हर्षाेल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर राम राठिया की आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती मां भारती एवं भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र में दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ।
CG News : जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में कार्यक्रम के प्रारंभ में राजकीय गीत (अरपा पैरी के धार) एवं आदिवासी लोक नृत्य की द्वारा कार्यक्रम में उत्साह उमंग प्रवाहित कर कार्यक्रम में गति दी गई। जिसके बाद जनजातीय गौरव की गाथा के साथ उद्बोधन की दौर प्रारंभ कर प्राचार्य, संचालक, मुख्य अतिथि एवं समस्त स्टॉफ गण के द्वारा उद्बोधन दिया गया। जनजाति स्वतंत्रता आंदोलनकारी महापुरुषों की जीवन गाथा का व्याख्यान करते हुए उनके योगदान को उद्धृत कर नमन किया गया।
CG News : डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय पर आयोजित चतुर्थ कुल उत्सव में विभिन्न विधाओं पर विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों के कर कमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन पर महाविद्यालय अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा, सदस्य विजय डनसेना, प्रताप एक्का द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।
CG News : कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से अजय कुमार मिश्रा चंद्रकांति साव, रामप्यारे सूर्यवंशी, मोनिका लकड़ा, पद्मिनी भोय, बबीता साहू, अभिषेक कुजूर, रजनी सिदार, दुर्गेश स्वर्णकार, राजेंद्र साव, तारा गुप्ता, रश्मि गुप्ता, दीपक सिंह ठाकुर, मोहित सिंह सिदार एवं आसमति की भूमिका सराहनीय रहा। छात्रों में बोधराम चौहान, इंद्रजीत, बजरंग ,चंद्रभानु गणेश,नंदकुमार, अलौकिक ममता ,दीपिका, अनिल, नुकीता,हीरामती एवं अन्य सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


