Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : IPL सट्टेबाजी में करोड़ों का ट्रांजैक्शन, बलौदा बाजार पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG News : IPL सट्टेबाजी में करोड़ों का ट्रांजैक्शन, बलौदा बाजार पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार
X

CG News : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किराए के मकान से संचालित हो रहे इस हाईटेक सट्टा रैकेट पर दबिश देकर पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CG News : सोलन से चल रहा था पूरा नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोलन में किराए का मकान लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे। वे थर्ड पार्टी ऐप और लिंक के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ते थे और आईपीएल मैचों पर रियल-टाइम बेटिंग करवा रहे थे। यह नेटवर्क छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ नेपाल तक सक्रिय था।

CG News : जब्त हुए हाईटेक गैजेट्स

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग से जुड़े उपकरण जब्त किए। इनमें 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और बैंक खातों की जानकारी शामिल हैं। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन उपकरणों के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन किया जा रहा था।

CG News : संगठित तरीके से चल रहा था गिरोह

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बेहद संगठित तरीके से काम करते थे। कोई बैंक खातों की देखरेख करता था, कोई ट्रांजैक्शन को मैनेज करता था, जबकि कुछ लोग नए सदस्यों को जोड़ने और सट्टा संचालन के तकनीकी हिस्से को संभालते थे। पुलिस अब तक लगभग 30 बैंक अकाउंट्स की पहचान कर चुकी है, जिनके माध्यम से संदिग्ध लेन-देन हुआ है।

CG News : SP भावना गुप्ता ने दी जानकारी

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए एडिशनल एसपी भाटापारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो नेटवर्क के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire