Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : हाथी शावक 'अघन' की दुखद मृत्यु, पोटाश बम से हुआ था घायल...
CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पोटाश बम से घायल हुआ हाथी शावक 'अघन' आज दुखद रूप से मृत्यु के शिकार हो गया। शावक को गंभीर हालत में उसके झुंड से अलग हो जाने के बाद बचाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसका उपचार न हो सका और उसने दोपहर 3:35 बजे अंतिम सांस ली।
CG News : घटना के बारे में जानकारी देते हुए उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि शावक को उसकी मां और झुंड से अलग हो जाने के बाद 30 अफसरों और कर्मचारियों की टीम ने उसकी निगरानी शुरू की थी। इसके अलावा, दो महावत और वाइल्डलाइफ चिकित्सक डॉक्टर राकेश वर्मा भी शावक के इलाज में लगे हुए थे। शावक की जीभ और गले के हिस्से में पोटाश बम के केमिकल से गंभीर घाव हो गए थे, जिससे उसका इलाज करना मुश्किल हो गया। लगातार उपचार के बावजूद घाव भरने का नाम नहीं ले रहे थे और इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा था, जिसके कारण शावक ने भोजन करना बंद कर दिया था।
CG News : 'अघन' नाम रखने वाली महिला अफसर की पहल-
हाथी के शावक का नामकरण रिसगांव रेंज की सीसीएफ सतोविषा समाजदार ने किया था। महिला अफसर ने शावक के सकारात्मक व्यवहार को देखते हुए उसका नाम 'अघन' रखा था, और वह लगातार शावक के उपचार में लगी हुई थीं।
CG News : शावक की मौत के बाद का दुखद दृश्य-
शावक 'अघन' की मौत के बाद वन विभाग ने बताया कि उसका इलाज पूरी तरह से सफल नहीं हो सका और उसकी हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को शावक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे उपचार देने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सका। इस दुखद घटना से वन अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। अब, शावक को उसकी मां से मिलाने की जो योजना थी, वह पूरी नहीं हो सकी।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News : तेज आंधी से पीपल का विशाल पेड़ घर पर गिरा, मां समेत चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
- 2. Tuesday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. President Donald Trump: इंटरव्यू बीच में छोड़ भागे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कैमरे के सामने खोया आपा, एंकर से बोले - तुम बेईमान हो, देखें वायरल वीडियो
- 4. CG Liquor Scam: होटल कारोबारी अनवर ढेबर की 1000 करोड़ प्रापर्टी कुर्क, ढेबर सिटी और वेस्टिन गोवा होटल भी शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

