Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : SECL खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में गिरा ग्रामीण, मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि मृतक कोयला चोरी के इरादे से खदान के भीतर दाखिल हुआ था।

CG News : SECL खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में गिरा ग्रामीण, मौके पर मौत
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की मानिकपुर कोयला खदान में एक गंभीर हादसा सामने आया। खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे एक ग्रामीण की लगभग 170 फीट गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कोयला चोरी के इरादे से खदान के भीतर दाखिल हुआ था।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम कुदारी निवासी भगत कुमार मरावी (42 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह दोपहर के समय खदान की गहराई में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire