Breaking News
:

CG News : सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ा जाम, राहगीरों को हो रही मुश्किलें...

CG News

CG News

CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। घरघोड़ा में इन दिनों सड़क पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से सामान फैलाकर कब्जा कर लेने से आमलोगों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के दिनों में यहां पर जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। अतिक्रमण की वजह से लैलूंगा रोड और रायगढ़ रोड पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है, खासकर जय स्तंभ चौक पर लोग पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं पाते।


CG News : दुकानदारों का सड़क पर कब्जा-
घरघोड़ा के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक जय स्तंभ चौक पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़कों पर फैला रखा है। दुकानों का अधिकतर सामान सड़क के दोनों ओर तख्तों और शेड पर रखा गया है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है। स्थिति इतनी विकट है कि ट्रक और बाइक के एक साथ आने पर सड़क पर जाम लग जाता है।


CG News : लोगों ने की नगर पंचायत और पुलिस से शिकायत-
इस समस्या के समाधान के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और पुलिस से मौखिक रूप से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क का चौड़ीकरण किया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।


CG News : शहर को सुंदर बनाने की पहल जरूरी-
शहर के कुछ जागरूक नागरिकों का कहना है कि शहर की सुंदरता को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन कुछ दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण शहर का वास्तविक रूप खो चुका है। उन्होंने अपील की कि सभी मिलकर शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने में योगदान दें ताकि घरघोड़ा में आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।


CG News : चौड़ीकरण से ही समाधान की उम्मीद-
स्थानीय लोगों का सुझाव है कि सड़क का चौड़ीकरण करके अतिक्रमण की समस्या का समाधान किया जा सकता है, जिससे दुकानदारों और आम नागरिकों को भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उम्मीद है कि नगर प्रशासन जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाएगा ताकि घरघोड़ा की सड़कों पर अवैध कब्जा समाप्त हो और यातायात सुचारू हो सके।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us