Breaking News
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News: अचानकमार टाइगर रिज़र्व के करखा वनक्षेत्र में बाघिन ने किया गाय का शिकार, वन विभाग ने कराई मुनादी
- Pradeep Sharma
- 13 Feb, 2026
CG News: बिलासपुर/लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी में अचानकमार टाइगर रिज़र्व से लगे करखा वनक्षेत्र में एक बाघिन ने गाय का शिकार किया है। बाघिन अपने दो शावकों के साथ कई दिनों
CG News: बिलासपुर/लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी में अचानकमार टाइगर रिज़र्व से लगे करखा वनक्षेत्र में एक बाघिन ने गाय का शिकार किया है। बाघिन अपने दो शावकों के साथ कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है। कल सुबह लगभग 8 बजे ग्रामीणों ने बाघिन और उसके शावकों को जंगल किनारे चहलकदमी करते हुए देखा, जिसके बाद वन विभाग तुरंत हरकत में आ गया।
CG News: मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही वन प्रबंधन ने ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराने के साथ निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही, मौके पर पहुंची वन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने पदचिन्हों के आधार पर शिकार की पुष्टि की और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करखा क्षेत्र में ट्रैप कैमरे स्थापित कर दिए हैं।
CG News: बाघिन अपने शावकों के साथ घूमती दिखी
वन विभाग के अनुसार, पिछले 15 दिनों से बाघिन अपने शावकों के साथ माखुरहा और आसपास के क्षेत्रों में घूमती देखी जा रही है। बढ़ती गतिविधि को देखते हुए वन अमला लगातार इलाके में गश्त कर रहा है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने तथा मवेशी खुले में न छोड़ने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने कहा कि, बाघिन व शावकों की मूवमेंट को ट्रैप कैमरे व गश्ती दलों के माध्यम से मॉनिटर किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : रायपुर में ‘पिंक पेट्रोल’ की पहल, स्कूल-कॉलेज पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन की दे रही जानकारी
- 2. CG News : खेतों में लगी भीषण आग, 400-500 एकड़ फसल जलकर हुआ खाक, किसानों का भारी नुकसान
- 3. MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर
- 4. CG News: स्पीकर डॉ. रमन सिंह ऑपरेशन के बाद लौटे, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

