Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चंपाजोर जंगल में दिखा बाघ, नवरात्र मेले के दौरान वन विभाग अलर्ट!, देखें वीडियो...

मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

CG News : चंपाजोर जंगल में दिखा बाघ, नवरात्र मेले के दौरान वन विभाग अलर्ट!, देखें वीडियो...
X

CG News : सूरजपुर। जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया। ओड़गी-बिहारपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने इस बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News : बता दें कि आज से कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। जिससे वन विभाग और प्रशासन ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए जंगल के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

CG News : वन अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका बाघों के प्राकृतिक आवास से जुड़ा हुआ है, लेकिन मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire