Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : चेकिंग अभियान में कार सवार तीन युवक पकड़ाए, 2 करोड़ से अधिक की कैश जब्त...
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये युवक यह रकम किसके लिए लेकर जा रहे थे या इसका स्रोत क्या था।

CG News : कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी नकदी जब्ती की है। मंडला से रायपुर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने 2.27 करोड़ रुपये नगद के साथ हिरासत में लिया है। ये युवक कार में सवार थे और पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान पकड़े गए।
CG News : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर की ओर जा रही एक कार में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। इसके बाद चिल्फी पुलिस ने नाकेबंदी की और संदिग्ध कार को रोका। कार में सवार दो युवकों की पहचान गगन जैन 33 वर्ष, अमन जैन 30 वर्ष और नवीन ठाकुर 25 वर्ष निवासी मंडला के रूप में हुई। पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
CG News : पुलिस ने नकदी की सटीक मात्रा की गणना के लिए विशेष मशीन मंगवाई, जिससे पता चला कि कुल राशि 2 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक है। चिल्फी पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है कि इस राशि का स्रोत क्या है और इसका किस उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था।
CG News : कवर्धा जिले के एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है ताकि इस राशि की वैधता और इसके संभावित अवैध उपयोग की जांच की जा सके। वर्तमान में आयकर विभाग इस मामले पर अपनी जांच कर रहा है और पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले के पीछे के उद्देश्यों का खुलासा हो सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


