Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चोरी के इरादे से घुसे तीन युवक, खदान धंसने से दो की मौत, एक घायल...

पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन की टीमें मौके पर मौजूद हैं, और शवों को निकालने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

CG News : चोरी के इरादे से घुसे तीन युवक, खदान धंसने से दो की मौत, एक घायल...
X

CG News : कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका और गेवरा कोयला खदान की सीमा पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोयला चोरी के लिए घुसे तीन युवकों में से दो की खदान धंसने से दबकर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान विशाल यादव 18 वर्ष और धन सिंह कंवर 24 वर्ष के रूप में हुई है। घायल साहिल धनवार 19 वर्ष ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

CG News : हादसे में दोनों मृतकों के शव कुछ फीट नीचे दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल साहिल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसईसीएल के पीआरओ बिलासपुर शनिष चन्द्र ने बताया कि यह घटना खनन क्षेत्र से 20-25 फीट ऊपर की जगह पर हुई, जहां कोई खनन गतिविधि नहीं चल रही थी।

CG News : उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे में कोई एसईसीएल कर्मी शामिल नहीं है और यह कोयला चोरी की कोशिश के दौरान हुआ। पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन की टीमें मौके पर मौजूद हैं, और शवों को निकालने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire