Create your Account
CG News : दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत, 6 की हालत नाजुक, रेस्क्यू जारी...
- Rohit banchhor
- 21 Mar, 2025
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।
CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर बरभाटा में न्यू वैष्णवी राइस मिल के निर्माणाधीन परिसर में अचानक दीवार ढह जाने से तीन मजदूरों की जान चली गई। इस भयावह घटना में 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मलबे में अभी और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।
CG News : बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर राइस मिल के निर्माण कार्य में जुटे थे। अचानक ढह गई दीवार ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।
CG News : घायलों को तत्काल डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति बताई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मलबे में और लोगों के फंसे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसके चलते रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran-America-Israel: ईरान के मिसाइल हमले के बाद मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ी हलचल, अमेरिका ने इजरायल से बोला- अभी नहीं होना चाहिए जवाबी हमला
- 2. CG Police Suspended : विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी, सिलियारी चौकी प्रभारी निलंबित
- 3. MP News : वॉच टावर के पास गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, 6 घायल
- 4. CG News : चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

