Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : ओडिशा से यूपी-एमपी तक गांजा सप्लाई करने निकले तीन तस्कर गिरफ्तार, 11.90 लाख का माल बरामद
- Rohit banchhor
- 31 Oct, 2025
इस दौरान ओडिशा से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए।
CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरहद पर स्थित नगरनार थाना क्षेत्र एक बार फिर नशे के कारोबार के खुलासे के चलते सुर्खियों में है। बस्तर पुलिस ने दो दिनों की लगातार कार्रवाई में 11 लाख 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस दौरान ओडिशा से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए।
जानकारी के अनुसार, नगरनार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से अलग-अलग वाहनों में बड़ी मात्रा में गांजा भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सरहदी इलाकों में चेकपोस्ट लगाकर सघन जांच अभियान शुरू किया। 29 अक्टूबर को नगरनार चेकपोस्ट पर ओडिशा से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। ट्रक चालक की संदिग्ध हरकत पर तलाशी ली गई, जिसमें 73 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी की पहचान मुराद साह 30 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया।
वहीं अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को पुलिस ने एक कार से 46.37 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई। कार में सवार दो युवकों मोहम्मद शोएब 24 वर्ष और मुर्शीद 35 वर्ष, दोनों निवासी उत्तर प्रदेश, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे, जहां बड़े नेटवर्क के जरिए उसकी सप्लाई की जानी थी।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इनका संपर्क किन गिरोहों से है और क्या स्थानीय स्तर पर भी कोई सप्लाई चैन सक्रिय है। एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में लगातार चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Fake Tomato Sauce : सावधान! टमाटर नहीं, लाल केमिकल खा रहे हैं आप? 235 किलो नकली सॉस पकड़ाया, ऐसे करें तुरंत पहचान
- 2. Raipur City News : युवा उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस गुरुमंत्र, माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का भव्य सेमिनार कल
- 3. Rahul Gandhi: ग्रेट निकोबार परियोजना पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- अदाणी की मदद कर रही सरकार, 'होटल-कैसीनो के लिए कट रहे पेड़'
- 4. CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, बुजुर्ग दंपत्तियों को बनाते थे निशाना, 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

