Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो अभी भी फरार, पढ़ें पूरी खबर...
CG News : गरियाबंद। वन विभाग के टीम ने मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा बॉर्डर से लगे ग्राम धुंगियामुड़ा में तेंदुए के खाल को बिक्री

CG News : गरियाबंद। वन विभाग के टीम ने मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा बॉर्डर से लगे ग्राम धुंगियामुड़ा में तेंदुए के खाल को बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाशते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तेंदुआ के खाल बरामद किया है।
CG News : बता दें कि मुखबिर की सूचना पर एण्टी पोचिंग टीम उदत्ती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद और उड़ीसा वन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से टीम गठन कर धुगियामुड़ा से 3 किमी दूर रोड से लगे पानी पम्प के घर के पास दबिश देकर आरोपी किशोर सदानंद 33 वर्ष, करात छऋीय 36 वर्ष और लखी मांझी 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
CG News : तीनों आरोपी ग्राम धुंगियामुड़ा और कुर्रूुभाठा के रहने वाले है। पुलिस ने तीनों के पास से एक पीले कलर की बोरी में रखे तेंदुआ का खाल जब्त किया है। वहीं इनके दो साथी फरार है। पुलिस इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


