Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : 47 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पर्यटन की आड़ में करते थे तस्करी...

पुलिस टीम ने बस स्टैंड पहुंचकर संदेह के आधार पर तीनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की।

CG News : 47 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पर्यटन की आड़ में करते थे तस्करी...
X
CG News : जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मध्य प्रदेश के सिधी जिले के निवासी हैं। इन तीनों युवकों के पास से कुल 47 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4,78,260 रुपये है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुग्रीम सिंह नेताम, राजबली सिंह कुरसो और योगेश सिंह कुरसो के रूप में हुई है, जो गांजा तस्करी में लिप्त पाए गए।


CG News : बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक नए बस स्टैंड, जगदलपुर में संदिग्ध अवस्था में सुलभ शौचालय के पास मौजूद हैं और उनके पास तीन बैग हैं, जिनमें गांजा है। इस जानकारी पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के निर्देश में थाना बोधघाट के प्रभारी लीलाधर राठौर की टीम ने घेराबंदी की।


CG News : पुलिस टीम ने बस स्टैंड पहुंचकर संदेह के आधार पर तीनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके बैग से लगभग 47 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी को स्वीकार किया, लेकिन वैधानिक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी पर्यटन की आड़ में गांजा की तस्करी कर रहे थे और तस्करी का यह तरीका काफी शातिराना था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire