Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जंगल में घेराबंदी कर तीन नक्सली गिरफ्तार, IED विस्फोट और फायरिंग में थे शामिल

गिरफ्तार नक्सलियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनसे संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

CG News : जंगल में घेराबंदी कर तीन नक्सली गिरफ्तार, IED विस्फोट और फायरिंग में थे शामिल
X

CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां कोडलियार जंगल में घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। ये नक्सली हाल ही में हुए IED विस्फोट और सुरक्षाबलों पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, ये सभी नक्सली संगठन में सक्रिय सहयोगी के रूप में कार्यरत थे और लंबे समय से सुरक्षाबलों के खिलाफ हमलों की साजिश रच रहे थे। यह कार्रवाई कोहकामेटा थाना क्षेत्र में की गई, जहां सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऑपरेशन चला रही थीं।

CG News : पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2024 को डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत धुरबेड़ा, गुमरका और कोडलियार के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया और हथियार लूटने की कोशिश की। इस हमले में आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस इन हमलावर नक्सलियों की तलाश में थी और गुप्त सूचना के आधार पर कोडलियार जंगल में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

CG News : गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान आयतु राम उसेण्डी, धोबा वड़दा और धोबा राम के रूप में हुई है, जो कोडलियार (मीचिंगपारा) के रहने वाले हैं। इन पर 191(2), 191(3), 190, 61(2), 111(2)(ख), 103 बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार नक्सलियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनसे संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire