Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ में तीन दवाएं अमानक घोषित, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं होगा और अमानक दवाएं बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG News : छत्तीसगढ़ में तीन दवाएं अमानक घोषित, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। विभिन्न जिलों से एकत्र किए गए औषधि नमूनों की जांच में तीन दवाएं अमानक पाई गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं होगा और अमानक दवाएं बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सक्ती, राजनांदगांव, कोंडागांव, सूरजपुर सहित अन्य जिलों से 34 औषधि नमूने एकत्र किए थे, जिन्हें रायपुर की राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। मई 2025 में हुई जांच में तीन दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। ये दवाएं हैं:

विल्डमेड टैबलेट (बैच नं. VGT 242068A) – निर्माता: वृंदावन ग्लोबल, सोलन (हिमाचल प्रदेश)
रिफलीवे एम टैबलेट (बैच नं. HG 24080598) – निर्माता: आई हील फार्मास्युटिकल्स, बद्दी (हिमाचल प्रदेश)
डोंलोकैर डी एस सस्पेंशन (बैच नं. DCN-002) – निर्माता: क्विक्सोटिक फार्मा, मोहाली (पंजाब)

ये दवाएं मधुमेह, बुखार और संक्रमण जैसे रोगों के इलाज में उपयोग की जाती हैं। विभाग ने संबंधित निर्माताओं और वितरकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा, "हमारी सरकार उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। औषधि विक्रेताओं को केवल मान्यता प्राप्त और प्रमाणित दवाएं बेचने के निर्देश दिए गए हैं। अमानक दवाओं के वितरण पर सख्त कार्रवाई होगी।"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire